नई दिल्ली: भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेज़ुएला की यात्रा को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने लोगों से कहा है कि वे वेनेज़ुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। वेनेज़ुएला में मौजूद भारतीय नागरिकों से विदेश मंत्रालय ने अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपनी आवाजाही सीमित रखें।
यह सलाह ऐसे समय में जारी की गई है जब अमेरिका ने एक सैन्य कार्रवाई में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरा*सत में ले लिया है। अमेरिका ने वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में यह सैन्य अभियान चलाया। अमेरिका लगातार राष्ट्रपति मादुरो पर मा*दक पदार्थों की त*स्करी में शामिल होने के आरोप लगाता रहा है।

