Breaking News

Delhi News Featured India

पश्चिम बंगाल में दो नर्सों में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि

Two nurses in West Bengal test positive for Nipah virus

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में बारासात स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़ी एक महिला और एक पुरुष नर्स के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने उनके नमूनों की जाँच में इसकी पुष्टि की है। इस बीच, बुधवार को दो अन्य सं*दिग्धों को भी जाँच के लिए कोलकाता में संक्रामक बीमारियों के अस्पताल लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। निपाह वायरस से पीड़ित एक महिला नर्स कोमा में चली गई है।

Two nurses in West Bengal test positive for Nipah virus

जिस बारासात अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है उसके एक डॉक्टर ने बताया कि पुरुष नर्स की हालत भी गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने पत्रकारों को बताया कि 22 साल के पुरुष और 25 साल की महिला नर्स निजी वजहों से पूर्व बर्दवान गए थे। वे इसके अलावा राज्य से कहीं बाहर नहीं गए थे। दोनों बारासात के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं और फिलहाल वहीं उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए कोलकाता के बेलियाघाटा स्थित संक्रामक बीमारियों के अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है। वहां एक विशेष आइसोलेशन वार्ड खोलने का भी फैसला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नहीं डरने और बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, उलटी और गले में खराश जैसे संक्रमण के लक्षण नजर आते ही चिकित्सीय सलाह लेने को कहा है। इससे पहले केरल में साल 2018, 2019 और 2021 में निपाह के संक्रमण की खबरें आई थीं।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

पश्चिम बंगाल में दो नर्सों में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि – My Blog