Breaking News

Sawai Madhopur News

स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था

Special security and traffic arrangements for the foundation day celebrations of Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर: जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने 17 जनवरी से 19 जनवरी तक शहर में अमरुद महोत्सव एव सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर प्रस्तावित आयोजनों के लिए विशेष पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। जिला पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बेहतर सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना करने का आग्रह किया है।

Special security and traffic arrangements for the foundation day celebrations of Sawai Madhopur

जिला पुलिस द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, आमजन को प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों की ओर अनावश्यक यात्रा नहीं करने का सुझाव दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के मध्यनजर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। यातायात को समानान्तर/वैकल्पिक मार्गों पर डाइवर्ट किए जाना प्रस्तावित है। इसलिए आम नागरिक आवश्यक होने पर पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

यातायात के सुगम संचालन हेतु व्यवस्था:

रणथंभौर रोड इस मार्ग पर हम्मीर सकिल से रणथंभौर की ओर जाने वाला ट्रैफिक सामान्य रहेगा तथा रणथंभौर रोड से आने वाला ट्रैफिक ताज होटल कट से प्रवेश कर आलनपुर सर्किल होते हुए (वन वे) संचालित किया जाएगा। आलनपुर सर्किल ने हम्मीर सर्किल जाने वाला यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। खंडार रोड और शहर से आने वाला यातायात आलनपुर सर्किल से सर्किट हाउस होते हुए जीनापुर, बम्बोरी चौराहा होते हुए जा सकेगा तथा कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान की ओर पार्किंग स्थल तक जा सकेगा।

कॉलेज ग्राउण्ड पार्किगं स्थल में वाहन पार्क करने के पश्चात् आगन्तुकों को पैदल ही कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान गेट नम्बर 2 और कॉलेज ग्राउन्ड पार्किंग में बने अस्थाई प्रवेश द्वार से प्रवेश करना होगा। हम्मीर सर्किल से दशहरा मेदान की तरफ सामान्य यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। 18 और 19 जनवरी को शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का आवागमन शाम 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा। उन्हें शहर के बाहरी रास्तों पर व्यवस्थित खड़ा किया जाएगा।

लालसोट से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर) चकचैनपुरा हवाईपट्टी के अंदर। कोटा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर) कुस्तला तिराहा। खण्डार की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर) चिड़ी खो रेस्टोरेंट से आगे बाइपास रोड पर। कुण्डेरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर) गणेशघाम के पास, शेरपुर पार्किंग स्थल।

महोत्सव में शामिल होने के लिए पार्किगं स्थल: मदन की थड़ी से राजविहार कालोनी के अंदर कॉलेज ग्राउण्ड की पार्किंग (चौपहिया वाहन)। कॉलेज मुख्य गेट से अंदर दाहिनी तरफ केवल दोपहिया वाहन तथा रोडवेज डिपो के अंदर चौपहिया वाहन एवं बस पार्किंग।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था – My Blog