रणथंभौर से लाए टाइगर को खुले जंगल में छोड़ा
कोटा: रणथंभौर से लाए गए बाघ T-2408 को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में मिला नया ठिकाना, वन विभाग ने शुक्रवार शाम को बाघ को खुले जंगल में छोड़ा, बाघ सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर 82 वर्ग किलोमीटर के खुले जंगल की ओर निकला, इसी जंगल में फिलहाल रणथंभौर से साढ़े 7 महीने पहले लाई गई बाघिन कनकटी भी घूम रही, अब दोनों इस इलाके में अपनी टेरिटरी बनाएंगे।

