नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। यह मैच पर्थ में छह से नौ मार्च के बीच खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सिरीज भी खेली जानी है। इसके लिए पिछले हफ्ते टीम का एलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम में मौका पाने वाली विकेटकीपर कमलिनी को टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह उमा छेत्री को शामिल किया गया है।
भारतीय महिला टेस्ट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायली सातघरे।

