Breaking News

Delhi News Featured India World

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

Free Trade Agreement between India and the European Union

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होने की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इससे किन लोगों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने मंगलवार को इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 के चौथे संस्करण का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कल ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के रूप में कर रहे हैं।

Free Trade Agreement between India and the European Union

यह समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। यह दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह समझौता ग्लोबल जीडीपी के करीब 25 प्रतिशत और ग्लोबल ट्रेड के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। यह समझौता ट्रेड के साथ-साथ डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी सशक्त करता है।

प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि ईयू के साथ हुआ यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ब्रिटेन और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समझौतों को भी कॉम्प्लिमेंट करेगा। उन्होंने समझौता पूरा होने को लेकर भारत के नौजवानों और सभी देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, लेदर एंड शूज सेक्टर्स से जुड़े साथियों को भी बधाई देता हूं।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट – My Blog