कोटा: कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला ने डि*प्रेशन के चलते आ*त्मह*त्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला ने कमरे में ही फां*सी लगा ली। पता चलने पर परिजन उसे नीचे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर में उसे मृ*त घोषित कर दिया। मृ*तक सीमा नायक (50) रोजड़ी इलाके की रहने वाली थी। वह लकवे की बीमारी से पीड़ित थी। घटना सुबह 11बजे के आसपास की है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। महिला के पति श्यामलाल ने बताया कि वह ड्राइवर है। उसके एक बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। तब से पत्नी सीमा त*नाव में रहती थी। उसने महिलाओ से बात करना भी बंद कर दिया था। अक्सर घर में ही रहती थी। इस कारण उसके शरीर के एक हिस्से में लकवा हो गया था। आज सुबह में काम पर चला गया। बेटा अपने बड़े पापा के मकान में गया हुआ था। पीछे से पत्नी ने फां*सी लगा ली।
मैं जब घर लौटा तो पत्नी फं*दे पर लटकी मिली। वो अक्सर कहती थी कि बेटी ने मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा। बेटे की सगाई हो चुकी थी। अप्रैल में बेटे की शादी होनी थी। आरकेपुरम थाना एएसआई बृजराज सिंह ने बताया की दोपहर 12 बजे करीब सूचना मिली थी। महिला ने फां*सी लगाकर सु*साइड किया है। परिजनों ने बीमार व डि*प्रेशन में होने की बात बताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है। जिसके बाद श*व परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

