Breaking News

Delhi News Featured India

अजित पवार की मौ*त पर देवेंद्र फडणवीस बोले- ‘यह मेरे लिए निजी क्षति’

Devendra Fadnavis said on Ajit Pawar This is a personal loss for me

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हा*दसे में मौ*त पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह उनके लिए ‘निजी नुकसान’ है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जमीन से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी, उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार की विमान हा*दसे में मौ*त की खबर से मन व्यथित है। मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए निजी नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

Devendra Fadnavis said on Ajit Pawar This is a personal loss for me

यह घटना महाराष्ट्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। मैं अजितदादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सब एक साथ हैं। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट पर फडणवीस ने बताया कि उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य में आज (बुधवार) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

अजित पवार की मौ*त पर देवेंद्र फडणवीस बोले- ‘यह मेरे लिए निजी क्षति’ – My Blog