मुंबई: बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम सरकार किया गया। उनके दोनों बेटे पार्थ और जय अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुप्रिया सुले उनके पीछे खड़ी रहीं।
गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर पहुंचे। शाह ने यहां एनसीपी (एससीपी) के नेता शरद पवार से मिल कर सांत्वना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

