Breaking News

Sawai Madhopur News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अ*वैध बजरी से भरे 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Gravel Mining DST Police Sawai Madhopur News 09 Feb 26

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने अ*वैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में डीएसटी टीम ने सूरवाल थाना क्षेत्र में इस कारवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम को सूरवाल थाना क्षेत्र में अ*वैध बजरी परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन कर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

Gravel Mining DST Police Sawai Madhopur News 09 Feb 26

रविवार को कार्रवाई के दौरान टीम ने सूरवाल क्षेत्र में दबिश दी, जहां बिना किसी वैध रॉयल्टी या अनुमति के बजरी से भरे 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर परिवहन करते हुए पाए गए। डीएसटी टीम ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर रोककर जांच की, जिसमें दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। इसके बाद सभी 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सूरवाल थाने में खड़ा कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवै*ध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़*कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में अ*वैध खनन, परिवहन और बजरी मा*फियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अ*वैध खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में सूरवाल थाना पुलिस द्वारा खनिज विभाग को सूचना देकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अ*वैध बजरी से भरे 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त – My Blog