बांग्लादेश: बांग्लादेश में मतगणना जारी है और रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) आगे चल रही है जबकि जमात-ए-इस्लामी दूसरे नंबर पर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बीएनपी करीब दो-तिहाई सीटें जीत सकती है। बीएनपी, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी है। उनके निधन के बाद उनके बेटे तारिक रहमान इसके मुख्य नेता के तौर पर देखे जा रहे हैं।
मतगणना के बीच पार्टियों ने वोट में ग*ड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। 2024 में शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले युवा आं*दोलन का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल सिटीजन्स पार्टी (एनसीपी) ने आरोप लगाया है कि नतीजों में हेरफेर किया गया है। एनसीपी ने दोबारा मतगणना की मांग की है। बांग्लादेश में गुरुवार 12 फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था। यह मतदान शाम 4:30 बजे तक चला। इसके बाद से मतगणना जारी है।

