Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में टक्कर, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम

Deputy CM Premchand Bairwa's convoy collided in jhunjhunu
जयपुर: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शनिवार सुबह हल्की टक्कर की घटना सामने आई है। हालांकि इस दौरान डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। घटना झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में सुबह करीब 10:45 बजे हुई। उपमुख्यमंत्री गुढ़ागौड़जी स्थित एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। स्कूल की दूरी करीब 16 किलोमीटर शेष थी, तभी यह हा*दसा हो गया।

Deputy CM Premchand Bairwa's convoy collided in jhunjhunu

भाजपा नेता की कार अचानक काफिले में घुसी:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में आ गए। बताया जा रहा है कि वे पास के एक रिसॉर्ट में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गया।

एस्कॉर्ट वाहन और कार क्षतिग्रस्त

टक्कर में दोनों वाहनों की हेडलाइट और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। डिप्टी सीएम की गाड़ी सुरक्षित रूप से आगे निकल चुकी थी।

कुछ देर रुका काफिला:

सुरक्षा कारणों से काफिले को कुछ समय के लिए रोका गया। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति की जांच की और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।डिप्टी सीएम ने गुढ़ागौड़जी स्थित एमजी ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हलचल रही, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में टक्कर, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम – My Blog