Breaking News

Delhi News Featured India Jaipur News Kota News Rajasthan News Sawai Madhopur News

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

5 OTT aaps closed by government of india

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu पर अ*श्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कार्रवाई की है। मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी सामाजिक संदर्भ या कहानी के अ*श्लील दृश्यों और स्पष्ट यौ*न सामग्री का प्रसारण किया जा रहा था, जो सार्वजनिक शालीनता और भारतीय कानूनों का उल्लंघन है।

5 OTT aaps closed by government of india

यह प्र*तिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A और आईटी नियम 2021 के तहत लगाया गया है। सरकार ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया है कि इन प्लेटफॉर्म्स तक किसी भी डिवाइस से पहुंच पूरी तरह बंद की जाए। सूत्रों के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की गई। इससे पहले भी सरकार कई OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर चुकी है। सरकार का कहना है कि डिजिटल स्पेस में नैतिकता और कानूनी मानकों को बनाए रखना प्राथमिकता है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उल्लू और ऑल्ट बालाजी सहित कई OTT प्लेटफॉर्म्स  बंद:

जुलाई 2025 में केंद्र सरकार ने 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था। इनमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite और Gulab App जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल थे। इन पर अत्यधिक यौ*न संकेतों, न*ग्न दृश्यों और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप लगे थे। सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शालीनता और नैतिकता के मानकों को बनाए रखना है, साथ ही बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

अधिकारियों के अनुसार, कई प्लेटफॉर्म्स को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन चेतावनियों के बावजूद वे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और अलग-अलग नामों या तरीकों से कंटेंट जारी रखे हुए थे। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे प्रयासों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप! – My Blog