Breaking News

Delhi News Featured India World

भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

India issues advisory for its citizens living in Israel
नई दिल्ली: ईरान पर इजराइल के ह*मले के बाद भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों को हर वक्त सतर्क रहने, सावधानी बरतने और दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी है। इसको लेकर तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा की क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इसराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
India issues advisory for its citizens living in Israel
इसके साथ ही दूतावास ने नागरिकों से कहा है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ़्रंट कमांड की ओर से जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। दूतावास ने कहा है कि सभी नागरिक शेल्टर्स के करीब रहें और अपने घर या कार्यलय के नजदीक मौजूद सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें।
भारतीय दूतावास ने यह भी कहा की अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को इजराइल के भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया है और आपात स्थिति में संपर्क करने की सलाह दी है।
टेलीफोन: +972-54-7520711
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी – My Blog