नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों के जमीन पर गिरने की खबर है। मंत्रालय ने बताया कि क्रू सुरक्षित हैं, उन्हें हॉस्पिटल में हेल्थ चेक के लिए ले जाया गया, और उनकी हालत स्थिर है।
कुवैत ने कहा कि वह अपने अमेरिकी सहयोगी के साथ घटना के हालात को लेकर बातचीत कर रहा है और घटना के कारणों की जांच जारी है। शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इसराइल ने ह*मला किया था। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई रविवार को इसराइल और अमेरिका के ह*मले में मा*रे गए।

