लखनऊ: ATS ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 वर्षीय आदर्श कुमार आगरा जिले के थाना कागारोल क्षेत्र के ग्राम चीतपुर का रहने वाला है।
एटीएस को सूचना मिली थी कि वह आईएसआई के लिए भारत की खुफिया जानकारियां साझा कर रहा है और नौसेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं अपने हैंडलर तक पहुंचा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने देश वि*रोधी गतिविधियों और आईएसआई को गोपनीय जानकारी देने की बात स्वीकार कर ली। एटीएस अब उससे गहन पूछताछ कर नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।

