नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया फीचर पेश किया है। अब छोटे बच्चे भी वॉट्सऐप इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन उनका अकाउंट पूरी तरह माता-पिता या अभिभावकों के कंट्रोल में रहेगा। Meta Platforms ने ‘पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट’ मॉडल लॉन्च किया है।
इसके तहत अभिभावक बच्चों का अकाउंट बना सकेंगे और उनके इस्तेमाल पर नजर रख पाएंगे। वे बच्चों की कॉन्टैक्ट लिस्ट को नियंत्रित कर सकते हैं और मैसेजिंग व कॉलिंग जैसी सुविधाओं तक ही उपयोग सीमित रख सकते हैं। कंपनी के अनुसार यह फीचर परिवारों और विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग और कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकें। हालांकि मैसेज की सामग्री ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ से सुरक्षित रहेगी।

