Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Featured Gangapur City News Khandar News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर को मिली नई लेडी एसपी, ज्येष्ठा मैत्रयी संभालेंगी कमान

Sawai Madhopur gets new Lady SP, jyeshtha maitrei will take charge

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सवाई माधोपुर के एसपी अनिल कुमार बेनीवाल का तबादला कर उन्हें जयपुर स्थित पांचवीं बटालियन आरएसी का कमांडेंट बनाया गया है।

Sawai Madhopur gets new Lady SP, jyeshtha maitrei will take charge

उनकी जगह 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रयी को सवाई माधोपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हाल ही में 19 मार्च को उन्हें बांसवाड़ा जिले का एसपी बनाया गया था, जहां से अब उनका तबादला कर सवाई माधोपुर भेजा गया है। ज्येष्ठा मैत्रयी मध्य प्रदेश के गुना जिले की निवासी हैं।

उन्होंने पहली ही कोशिश में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस सेवा में जगह बनाई। उनके पिता गिरीश चंद्र आर्य एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां मंजू सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिले की पुलिस कमान एक बार फिर महिला अधिकारी के हाथों में सौंपी गई है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सवाई माधोपुर को मिली नई लेडी एसपी, ज्येष्ठा मैत्रयी संभालेंगी कमान – My Blog