नई दिल्ली: लंदन जा रही एयर इंडिया की A350 विमान को तकनीकी खराबी की वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा है। गुरुवार दोपहर यह विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद एहतियातन दिल्ली लौट आया। पीटीआई के मुताबिक इसी A350-900 विमान (VT-JRF) को 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।
उस समय यह विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था, लेकिन खराबी की वजह इसे आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। पीटीआई के मुताबिक एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी फ्लाइट AI111, जो गुरुवार को दिल्ली से लंदन जा रही थी, तकनीकी खराबी की वजह से वापस दिल्ली लौट आई।

