Breaking News

Featured Kota News

देवरानी निकली मास्टरमाइंड! सोशल मीडिया वाले दोस्त संग जेठानी के घर चोरी

Sister-in-law Social Media friend House city police kota news 27 March 26

कोटा: कोटा में आपसी रंजिश के चलते चोरी करवाने का मामला सामने आया है। नांता थाना पुलिस ने बंद मकान में नकबजनी का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार, 15 मार्च को नयाखेड़ा इलाके में बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की गई थी।

Sister-in-law Social Media friend House city police kota news 27 March 26

मामले की जांच के लिए थानाधिकारी महेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पूजा शर्मा उर्फ गोलू, जो पीड़ित के छोटे भाई की पत्नी है, ने रंजिश के चलते अपने परिचित सरफराज मंसूरी से चोरी करवाई थी। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई।

आरोपी सरफराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल कर ली। उसके पास से सोने का हार, चेन, 61 हजार 920 नकद, वारदात में इस्तेमाल बाइक, हेलमेट और बैग बरामद किया गया है। बाकी जेवरों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

देवरानी निकली मास्टरमाइंड! सोशल मीडिया वाले दोस्त संग जेठानी के घर चोरी – My Blog