Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Delhi News Featured Gangapur City News India Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

फिर लगेगा लॉकडाउन! अफवाहों के बीच हरदीप पुरी का बड़ा बयान

Union Minister Hardeep Puri said this on the rumours of 'Lockdown in India'.
नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने ईरान युद्ध की वजह से मौजूदा संकट पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है की वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हरदीप पुरी ने लिखा है कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
Union Minister Hardeep Puri said this on the rumours of 'Lockdown in India'.
उन्होंने लिखा की हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे। उन्होंने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है।
हरदीप पुरी ने कहा की मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर जिम्मेदाराना और नुकसान पहुंचाने वाला है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

फिर लगेगा लॉकडाउन! अफवाहों के बीच हरदीप पुरी का बड़ा बयान – My Blog