Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Delhi News Featured Gangapur City News India Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

1 अप्रैल से बदल जाएंगे 10 बड़े टैक्स नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

10 major tax rules will change from April 1, affecting your pocket

नई दिल्ली:1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स (Income Tax) सिस्टम लागू होने जा रहा है। इसके साथ ही सैलरी, कंपनी से मिलने वाली सुविधाएं, रिटायरमेंट फंड और गिफ्ट्स पर टैक्स का नया तरीका लागू होगा। नए नियमों का असर खासतौर पर नौकरीपेशा और मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा।

10 major tax rules will change from April 1, affecting your pocket

जाने क्या है 10 बड़े बदलाव जो आपकी जेब पर डालेंगे असर

  1. कंपनी अगर आपके PF, NPS और सुपरएन्युएशन फंड में सालभर में ₹7.5 लाख से ज्यादा जमा करती है, तो अतिरिक्त रकम और उस पर मिलने वाला रिटर्न टैक्स के दायरे में आएगा।
  2. कंपनी द्वारा दिए गए घर की टैक्स वैल्यू अब शहर की आबादी के हिसाब से तय होगी। बड़े शहरों में सैलरी का 10% हिस्सा टैक्सेबल माना जाएगा।
  3. अगर कंपनी ने किराए पर घर लेकर आपको दिया है, तो कंपनी का दिया किराया या आपकी सैलरी का 10%, दोनों में जो कम होगा उसी पर टैक्स लगेगा।
  4. ऑफिस की कार को निजी काम में इस्तेमाल करने पर अब हर महीने ₹5,000 से ₹7,000 तक की तय टैक्स वैल्यू जोड़ी जाएगी। ड्राइवर होने पर ₹3,000 अतिरिक्त टैक्सेबल माना जाएगा।
  5. कंपनियों से मिलने वाले गिफ्ट और वाउचर अब सालभर में ₹15,000 तक ही टैक्स फ्री रहेंगे। इससे ज्यादा रकम पर टैक्स देना होगा।
  6. ऑफिस में मिलने वाला खाना या मील कूपन ₹200 प्रति मील तक टैक्स फ्री रहेगा।
  7. कंपनी से कम ब्याज या बिना ब्याज पर लिए गए लोन पर भी टैक्स लगेगा। हालांकि ₹2 लाख तक के लोन और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए लिए गए लोन को छूट मिलेगी।
  8. टैक्स-फ्री कमाई से जुड़े खर्चों के लिए नया 1% फॉर्मूला लागू होगा।
  9. भारत में काम करने वाली विदेशी डिजिटल कंपनियों पर टैक्स लगेगा, अगर उनका भारत में कारोबार ₹2 करोड़ से ज्यादा है या 3 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर हैं।
  10. इन बदलावों का असर आपकी टेक-होम सैलरी, फॉर्म-16 और सैलरी स्लिप पर भी दिखेगा। कंपनियों को अपने सैलरी स्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर अपडेट करने होंगे।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

1 अप्रैल से बदल जाएंगे 10 बड़े टैक्स नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर – My Blog