नई दिल्ली: देशभर में प्रीमियम ईंधन के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। प्रीमियम पेट्रोल (Petrol) के बाद अब प्रीमियम डीजल (Diesel) भी महंगा हो गया है। Indian Oil Corporation ने अपने प्रीमियम फ्यूल की नई कीमतें जारी की हैं। कंपनी के मुताबिक, 100 ऑक्टेन वाला XP100 पेट्रोल अब और महंगा मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत 149 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।
यानी इस प्रीमियम पेट्रोल पर सीधे 11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इसकी कीमत 91.49 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 92.99 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यानी प्रीमियम डीजल पर 1.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें इंडियन ऑयल के सभी आउटलेट्स पर लागू कर दी गई हैं।
प्रीमियम पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल आमतौर पर हाई-परफॉर्मेंस और लग्जरी वाहनों में किया जाता है, ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर सीधे वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा।

