जोधपूर: राजस्थान के जोधपूर (Jodhpur) जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। माता का थान थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ उसके ही बेटे और बहू ने बेरहमी से मा*रपीट की। पीड़ित 64 वर्षीय राजूराम ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह शाम को काम से लौट रहे थे, तभी रामसागर चौराहे के पास बेटे और बहू ने उनकी चलती बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और उन पर ह*मला कर दिया।
दोनों ने लात-घूंसों से जमकर मा*रपीट की। जान बचाने के लिए पीड़ित पास की पुलिस चौकी में घुस गया, जबकि आरोपी बेटे-बहू ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार उसके साथ मा*रपीट की गई और परिवार को जान से मा*रने की ध*मकी दी गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे कैलाश तंवर और उसकी पत्नी धापू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

