Breaking News

Featured Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया पिछले दो वर्षों से टूटी पड़ी है, लेकिन अब तक इसके पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तेज बारिश में बह गई इस पुलिया के कारण नाले के उस पार रहने वाले 30-40 परिवारों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

यह पुलिया बड़े राजबाग क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था, जिसके टूटने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है, जबकि दुपहिया वाहन भी जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं।स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान सिर पर उठाकर नाला पार करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि स्कूल बसें उस पार नहीं पहुंच पा रहीं। वहीं, किसानों को अपने खेतों तक जाने और पशुओं के लिए चारा लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं, जब नाले में तेज बहाव के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब लोगों ने मांग की है कि आगामी मानसून से पहले पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित – My Blog