Breaking News

Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और नवजात की मौ*त का मामला सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, हालांकि संबंधित चिकित्सक ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

मृ*तका भारती के पति जितेंद्र के अनुसार, वह शुक्रवार को पत्नी को जांच के लिए अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टर चेतराम मीणा ने एक महीने बाद आने की सलाह दी। इसके बाद वे उसे अपने गांव गोठ बिहारी ले गए। रविवार को भारती को दिक्कत होने पर दोबारा डॉक्टर को दिखाया गया, जिनके कहने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब 12:30 बजे उसे लेबर रूम में ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि लेबर रूम में प्रसूता को पानी तक नहीं दिया गया।

उनका यह भी कहना है कि जब वे कुछ समय के लिए बाहर गए और वापस लौटे, तो उन्हें जच्चा-बच्चा दोनों की मौ*त की सूचना मिली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। वहीं, डॉक्टर चेतराम मीणा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि डिलीवरी की अनुमानित तारीख मई में थी और वह समय पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पहले से स्टाफ मौजूद था और डिलीवरी के बाद ही जच्चा-बच्चा की मौ*त हो गई। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की संभावना जताई जा रही है

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप – My Blog