नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) के साथ अपने रिश्ते (Relationship) को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में जब उनसे दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया, तो कंगना ने मुस्कुराते हुए साफ किया कि चिराग उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
उन्होंने कहा कि वह जब भी उनके बारे में सोचती हैं, तो एक दोस्त की तरह ही देखती हैं। कंगना ने आगे स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और उनके बीच सिर्फ दोस्ती है।बातचीत के दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया।
उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पहले दोनों ने एक फिल्म में साथ काम किया था और अगर हमारे बीच कुछ होता, तो अब तक हमारे बच्चे होते। अगर रोमांस होना होता, तो अब तक हो चुका होता। कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर उनके और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

