उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) के हरदोई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मन्नत पूरी होने के बाद मंदिर में अपनी जीभ का*टकर देवी को अर्पित कर दी। जानकारी के अनुसार, बावन चुंगी इलाके की रहने वाली 58 वर्षीय ऊषा देवी काली मंदिर में पूजा करने पहुंचीं।

करीब दो घंटे तक पूजा-पाठ और मंत्र जाप करने के बाद शाम के समय उन्होंने अचानक धा*रदार ह*थियार से अपनी जीभ का*ट ली और देवी के चरणों में चढ़ा दी। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने खू*न रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों के मुताबिक, महिला के पति राकेश गुप्ता को एक साल पहले पैरालिसिस अटै*क हुआ था। उस दौरान उन्होंने मन्नत मांगी थी कि पति के ठीक होने पर वह अपनी जीभ चढ़ाएंगी। पति की हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

