Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Delhi News Featured Gangapur City News India Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Politics Rajasthan News Sawai Madhopur News

चुनाव खत्म होते ही रातों रात महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? जानें सच्चाई

Did petrol and diesel prices rise overnight after the elections Learn the truth.

नई दिल्ली: चुनाव (Elections 2026) खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Hike) महंगा होने की खबरें सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Story) हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल (Petrol Price) के दाम 10 रुपये और डीजल (Diesel Price) के रेट 12.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने इन दावों को पूरी तरह भ्रा*मक बताया है। PIB के मुताबिक, फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Did petrol and diesel prices rise overnight after the elections Learn the truth.

तेल (Fuel Price) की कीमतों को लेकर लोगों में चिंता जरूर बढ़ी हुई है। कई जगह पेट्रोल (Petrol) पंपों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। दरअसल, चर्चा थी कि चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती हैं। लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने साफ कहा है कि अभी तक पेट्रोल-डीजल महंगा करने का कोई प्रस्ताव सरकार के सामने नहीं आया है। कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलों के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी बड़ी वजह मानी जा रही है।

Did petrol and diesel prices rise overnight after the elections Learn the truth.

ईरान-अमेरिका तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है और क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फिलहाल पेट्रोल पर करीब 14 रुपये और डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान झेल रही हैं। फिलहाल देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

चुनाव खत्म होते ही रातों रात महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? जानें सच्चाई – My Blog