मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में बरगी डैम पर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार शाम तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का एक क्रूज (Cruise) अनियंत्रित होकर डैम में डूब गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौ*त हो चुकी है, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया। प्रशासन के मुताबिक क्रूज में क्षमता से ज्यादा पर्यटक सवार थे।

हादसा उस समय हुआ जब तेज हवाओं की रफ्तार करीब 74 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। क्रूज किनारे से करीब 300 मीटर दूर पहुंच चुका था। SDRF और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तीन बच्चों समेत 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।.
हादसे की सबसे भावुक तस्वीर दिल्ली से घूमने आए परिवार की सामने आई। बचाव दल को मां और 4 साल के बेटे के श*व एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। बताया गया कि मां ने अपनी लाइफ जैकेट के अंदर बच्चे को सीने से चिपकाकर बचाने की कोशिश की थी। पिता और बेटी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हादसे पर दुख जताते हुए मृ*तकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता देने की घोषणा की है।
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। क्रूज के पायलट ने बताया कि तूफान इतना अचानक आया कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। पर्यटन विभाग के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ क्रूज करीब 20 साल पुराना था।

