नई दिल्ली: दिल्ली (New Delhi) के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग (Fire Accident) लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौ*त की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 10 से 15 लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में 3-4 श*व मिलने की जानकारी सामने आई थी।
वहीं स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने कहा कि दूसरी मंजिल के पीछे पांच श*व, पीछे की ओर एक श*व और सबसे ऊपरी मंजिल पर तीन श*व मिले हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

