कोटा: कोटा (Kota) के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क इलाके में नीट परीक्षा (NEET Exam 2026) के बाद एक कोचिंग छात्र द्वारा आ*त्मह*त्या के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा खराब होने से तनाव में आए छात्र ने करीब 20 नींद की गोलियां खा लीं। समय रहते हॉस्टल संचालक को मामले की जानकारी मिल गई, जिसके बाद छात्र को तुरंत एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital Kota) पहुंचाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार छात्र दौसा (Dausa) जिले का रहने वाला है और कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को हुए नीट एग्जाम के बाद वह काफी परेशान और तनाव में था। सोमवार को उसने यह कदम उठा लिया।छात्र के पिता को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे रात में ही कोटा पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

