कोटा: कोटा (Kota) को सोशल मीडिया (Social Media) पर बदनाम करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें छत पर लगे पंखे जालीनुमा ढांचे में कैद दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कोटा (Education City Kota) के हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि बढ़ते सुसा*इड मामलों को रोकने के लिए ऐसे इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि जिला प्रशासन और कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने इस दावे को पूरी तरह फ*र्जी और भ्रा*मक बताया है। हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा कि वायरल वीडियो का कोटा से कोई संबंध नहीं है और शहर के किसी भी हॉस्टल या पीजी में इस तरह की जालियां नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने इसे कोटा की छवि खराब करने की साजिश बताया है।
प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि वीडियो किसी अन्य स्थान का है, जिसे गलत तरीके से कोटा के नाम से प्रचारित किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि ऐसे वीडियो शेयर न करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह वीडियो नीट परीक्षा (NEET Exam) और एडमिशन सीजन के दौरान वायरल हुआ है।
हॉस्टल संचालकों का मानना है कि कोटा में बढ़ती छात्र संख्या के बीच शहर की छवि खराब कर अभिभावकों और छात्रों में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं छात्र सुरक्षा को लेकर कोटा के हॉस्टल और पीजी में पहले से एंटी-हैंगिंग डिवाइस, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम समेत कई सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की जा चुकी हैं।

