
राहुल गांधी ने परीक्षा पर उठाए थे सवाल:
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नीट परीक्षा (NEET Exam) पर सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा था की मैंने नीट 2026 (NEET 2026) पेपर लीक की खबर सुनी। यह अब कोई परीक्षा नहीं रही। नीट (NEET) अब एक नीलामी बन गई है। परीक्षा से 42 घंटे पहले ही व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर कई सवाल बेचे जा रहे थे।
22 लाख से ज्यादा बच्चों ने पूरे साल, रातों की नींद हराम करके, दिन-रात एक करके पढ़ाई की और एक ही रात में, उनका भविष्य सरेआम बाजार में नीलाम कर दिया गया। यह पहली बार नहीं हुआ है। 10 सालों में, 89 पेपर लीक, 48 बार दोबारा परीक्षा। हर बार वही वादे, और फिर वही चुप्पी। राहुल गांधी ने लिखा की मोदी (PM Modi) जब आप हर नाकामी को जनता पर डाल देते हैं, तो उसमें गरीबों के बच्चों का भविष्य भी शामिल हो जाता है। 22 लाख बच्चों का भरोसा टूट गया है और भारत के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा खतरा कोई नहीं है।
इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी सवाल खड़े किए थे।

