Breaking News

Delhi News Featured India Jaipur News Rajasthan News Sawai Madhopur News

सोने के आयात पर सरकार सख्त, जानिए क्या-क्या बदला

Government tightens restrictions on gold imports, find out what has changed

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सोने (Gold) के आयात (Import) को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं। आयात शुल्क बढ़ाने के बाद अब ड्यूटी-फ्री गोल्ड इंपोर्ट के नियमों में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फ़ॉरेन ट्रेड (DGFT) ने गोल्ड ज्वैलरी एक्सपोर्टर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें आयात और निगरानी से जुड़े नियमों को कड़ा किया गया है। नए नियमों के तहत अब एक लाइसेंस पर अधिकतम 100 किलोग्राम सोना (Gold Price) ही आयात किया जा सकेगा।

Government tightens restrictions on gold imports, find out what has changed

इसके अलावा नए आवेदकों के लिए फैक्ट्री और सुविधा केंद्र का अनिवार्य निरीक्षण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्यूटी-फ्री सोने का इस्तेमाल केवल तय निर्यात गतिविधियों में हो। मौजूदा निर्यातकों के लिए भी नई शर्तें लागू की गई हैं। नई अनुमति लेने के लिए उन्हें अपने पिछले एक्सपोर्ट ऑब्लिगेशन का कम से कम 50 प्रतिशत पूरा करना होगा। यानी जिन कंपनियों ने पहले तय निर्यात लक्ष्य पूरे नहीं किए हैं, उन्हें नई मंजूरी मिलने में परेशानी हो सकती है।

सरकार ने निगरानी बढ़ाने के लिए अब हर 15 दिन में रिपोर्ट जमा करना भी अनिवार्य कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का फोकस सोने के आयात पर नियंत्रण मजबूत करने और व्यापार घाटे को कम करने पर है। इससे पहले केंद्र सरकार सोने और चांदी (Silver) पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर चुकी है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सोने के आयात पर सरकार सख्त, जानिए क्या-क्या बदला – My Blog