Breaking News

Delhi News Featured India Rajasthan News Sawai Madhopur News

ट्रेन छूट गई, लेकिन नहीं खोया लाखों का सामान, आरपीएफ ने दिखाई ईमानदारी

The train was missed, but goods worth lakhs were not lost, RPF showed honesty in sawai madhopur

सवाई माधोपुर: रेल सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ (Operation Amanat) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर छूटा एक यात्री का कीमती सामान सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सुपुर्द किया गया। आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की इस कार्रवाई की यात्री एवं उसके परिजनों ने सराहना की।

The train was missed, but goods worth lakhs were not lost, RPF showed honesty in sawai madhopur

आईपीएफ मानसिंह ने बताया कि 15 मई को गाड़ी संख्या 12953 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से वडोदरा से सवाई माधोपुर यात्रा कर रहे यात्री होमियार नादिर तवाड़िया स्टेशन पर उतरने के दौरान अपना एक ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग प्लेटफॉर्म पर रख चुके थे। इसी बीच ट्रेन के ऑटोमेटिक दरवाजे बंद हो गए और यात्री ट्रेन से नीचे नहीं उतर सके। ट्रेन रवाना होने के कारण उनका सामान प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गश्त कर रहे सहायक उप निरीक्षक शेर सिंह मीणा ने लावारिस हालत में पड़े दोनों बैगों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आरपीएफ पोस्ट सवाई माधोपुर में जमा कराया।

बाद में यात्री मथुरा से वापस सवाई माधोपुर पहुंचे, जहां उप निरीक्षक मनोज कुमार ने यात्री की आईडी और यात्रा टिकट का सत्यापन कर सामान की विधिवत तस्दीक की। सत्यापन के बाद यात्री को उनका ब्लैक कलर ट्रॉली बैग, जिसमें करीब 10 हजार रुपये मूल्य के कपड़े थे, तथा ब्लैक कलर पिट्ठू बैग, जिसमें निकॉन कंपनी का कैमरा और कैमरा एसेसरी सहित करीब 1 लाख रुपये का सामान था, सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री और उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए आरपीएफ स्टाफ के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आरपीएफ सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की संरक्षा के लिए लगातार सतर्कता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

ट्रेन छूट गई, लेकिन नहीं खोया लाखों का सामान, आरपीएफ ने दिखाई ईमानदारी – My Blog