Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

पत्रकार से बदसलूकी पड़ी भारी! थानाधिकारी के खिलाफ पत्रकारों में भारी आक्रोश

IFWJ Journalists demand for removal of SHO Mahendra Sirvi in sirohi

सिरोही: सिरोही (Sirohi) जिले के पिंडवाड़ा थाना प्रभारी महेंद्र सिरवी पर वरिष्ठ पत्रकार (Journalist) के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की के आरोपों को लेकर पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार एवं IFWJ सिरोही जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाथूसिंह बालिया पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्च्युरी में एक ह*त्या प्रकरण की कवरेज करने पहुंचे थे।

IFWJ Journalists demand for removal of SHO Mahendra Sirvi in sirohi

आरोप है कि इसी दौरान एसएचओ महेंद्र सिरवी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना के बाद जिलेभर के पत्रकारों में नाराजगी फैल गई। मंगलवार को IFWJ राजस्थान के प्रदेश सचिव विक्रमसिंह करणोत और जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपी SHO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश सचिव विक्रमसिंह करणोत ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष नाथूसिंह बालिया, राहुल रावल, मुकेशपाल सिंह राव, प्रकाश सैन, हड़मतसिंह पंवार, महेंद्र गर्ग, विकास पटेल, सुरेश चौहान, राकेश कुमार, भरत टांक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने एक स्वर में दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

पत्रकार से बदसलूकी पड़ी भारी! थानाधिकारी के खिलाफ पत्रकारों में भारी आक्रोश – My Blog