Breaking News

Featured Jaipur News Kota News Rajasthan News

कोटा रेंज को मिला नया IG, दौसा-टोंक समेत 7 जिलों के SP बदले

Kota range gets new IG, SPs of 7 districts including Dausa and Tonk replaced

जयपुर: राजस्थान सरकार ने पुलिस (Police) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 17 IPS अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer) किए हैं। इस फेरबदल में 7 जिलों के SP बदले गए हैं, जबकि एक APO अधिकारी को नई पोस्टिंग और एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा जिलों में नए SP लगाए गए हैं।

Kota range gets new IG, SPs of 7 districts including Dausa and Tonk replaced

हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया IG बनाया गया है। वहीं मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ SP पद से हटाकर ATS जयपुर भेजा गया है। धर्मेंद्र सिंह को भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ SP बनाया गया है, जबकि सागर को दौसा से भीलवाड़ा SP की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन का नया SP बनाया गया है। वहीं रिचा तोमर का तबादला कर उन्हें दिल्ली में RAC की 11वीं बटालियन का कमांडेंट लगाया गया है। राजेश कुमार मीणा को टोंक से भरतपुर SP और पीयूष दीक्षित को ACB जयपुर से दौसा SP बनाया गया है। रोशन मीणा को नागौर से टोंक SP पद पर लगाया गया है।

Kota range gets new IG, SPs of 7 districts including Dausa and Tonk replaced

लता मनोज कुमार को ADG कम्युनिटी पुलिसिंग और जन अभियोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी केबी वंदना को IG CID क्राइम ब्रांच जयपुर में पोस्टिंग दी गई है।

परम ज्योति को IG RAC जयपुर और कालूराम रावत को IG टेलीकम्युनिकेशन बनाया गया है। कालूराम रावत हाल ही में बिना सूचना लंबे समय तक गैरहाजिर रहने को लेकर चर्चा में रहे थे। बताया गया कि वे करीब साढ़े तीन महीने तक ड्यूटी से गायब रहे और बाद में पुलिस मुख्यालय ने उन्हें रिकॉल नोटिस जारी किया था।

इसके अलावा श्वेता धनखड़ को DIG RAC जयपुर, भुवन भूषण यादव को SOG जयपुर और गोरधन लाल सौंकरिया को SP ACB जयपुर लगाया गया है। आशिमा वासवानी को ASP भरतपुर शहर की जिम्मेदारी दी गई है।

ADG पुलिस मुख्यालय हवा सिंह घुमरिया को ADG सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

कोटा रेंज को मिला नया IG, दौसा-टोंक समेत 7 जिलों के SP बदले – My Blog