अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले के मदनगंज-किशनगढ़ में एक जिम संचालक पर युवतियों के प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लै*कमेल करने और सोशल मीडिया (Social Media) पर एडिटेड फोटो-वीडियो वायरल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में आरोपी की पत्नी ने ही मदनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस (Police) को बताया कि उसका पति जिम संचालित करता है। सितंबर 2025 में उसे पति के मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक चैट और वॉइस मैसेज मिले थे।

बाद में मा*रपीट के एक मामले में आरोपी के जेल जाने के दौरान मोबाइल में कई युवतियों के अ*श्लील फोटो और वीडियो भी सामने आए। महिला का आरोप है कि आरोपी जिम में आने वाली लड़कियों को दोस्ती के जाल में फंसाता था और हिडन कैमरे से उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में वीडियो वायरल करने की ध*मकी देकर ब्लैक*मेल और पैसों की उगाही करता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर दूसरी लड़कियों को फंसाने में सहयोग करने का दबाव बनाया।
मना करने पर आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने आरोपी की बहनों पर भी सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उसने 30 अप्रैल 2026 को आरोपी के मोबाइल के हिडन फोल्डर से कुछ फोटो और वीडियो सबूत के तौर पर अपने मोबाइल में सेव किए थे। 7 मई को पीहर आने के बाद आरोपी ने उसके एडिटेड अ*श्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ी। मदनगंज थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। सीआई सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

