कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा (Kota) मंडल से बड़ी खबर सामने आई है। कोटा रेलमंडल के तीन रेलवे स्टेशनों (Railway Station) को अब जंक्शन (Junction) का दर्जा मिल गया है। गंगापुर सिटी (Gangapur City), रामगंजमंडी (Ramganjmandi) और गुड़ला (Gurla) रेलवे स्टेशन अब जंक्शन स्टेशन कहलाएंगे।

नई रेल लाइनों और बायपास लाइन शुरू होने के बाद इन स्टेशनों को जंक्शन का दर्जा दिया गया है। हालांकि रेलवे द्वारा इन स्टेशनों के अल्फाबेटिकल और न्यूमेरिकल कोड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। केवल स्टेशन के नाम के साथ “जंक्शन” शब्द जोड़ा जाएगा। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और संचालन सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

