Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Featured Gangapur City News Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

जनता को महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आग!

Petrol and diesel prices increased for the fourth time in a month

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Hike) में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर (Jaipur) में पेट्रोल (Petrol Price) 2.82 रुपए और डीजल (Diesel Price) 2.73 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरों के बाद राजधानी जयपुर में पेट्रोल (Petrol Price Hike) 112.66 रुपए और डीजल (Diesel Price Hike) 97.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं एक्सपी पेट्रोल (Petrol Rate) की कीमत भी बढ़कर 121.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Petrol and diesel prices increased for the fourth time in a month

इस महीने में ईंधन (Fuel Price) की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए महंगा हुआ था। 23 मई को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में क्रमशः 87 और 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 19 मई और 15 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे।

लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार से वैट घटाने की मांग की है। विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rate) महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन, उद्योग और व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। मालभाड़ा बढ़ने से सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं, वहीं किसानों की खेती लागत और बस-ऑटो किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी मानी जा रही है। ईरान-अमेरिका तनाव (Iran America Conflict) के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत और घाटे की भरपाई के लिए कीमतों में बदलाव किया गया है।

भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत, रिफाइनिंग लागत, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और राज्य सरकारों के वैट के बाद पेट्रोल-डीजल की अंतिम कीमत तय होती है। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जनता को महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आग! – My Blog