Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Crime News Featured Gangapur City News Khandar News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो महीनों में 117 मामले दर्ज कर 130 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ज्येष्ठा मैत्रेयी (Ips Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और चेक विड्रॉल जैसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देश पर 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान साइबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों और तकनीकी नेटवर्क की गहन जांच की गई।

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

अभियान के तहत साइबर ठगी से जुड़े 70 प्रकरण दर्ज कर अब तक 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। ऑनलाइन ठगी के मामलों में तकनीकी विश्लेषण और साइबर अपराध पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 40 प्रकरण दर्ज कर 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं चेक विड्रॉल से जुड़े मामलों में 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (SP Sawai Madhopur) ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, फर्जी निवेश योजना, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी या अन्य साइबर अपराध की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत प्रदान की जा सके। सवाई माधोपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार – My Blog