Breaking News

Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit India Cycle on Sunday)  कार्यक्रम के तहत रविवार को सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, दशहरा मैदान में जागरूकता साइकिल रैली (Cycle Rally) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) का संदेश देना था।

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

रैली का शुभारंभ दशहरा मैदान से हुआ, जो सर्किट हाउस तक पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को नियमित रूप से साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका तथा वायु प्रदूषण कम करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

खेल अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों और विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर महावीर सिंह, श्याम सिंह, अरबाज खान, संजय सिंह राठौड़, रहीस खान, रघुवीर सिंह नरूका, संजय गेम्स सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर – My Blog