सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार को करीब 11 बजे ईदगाह के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृ*तक की पहचान 36 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र जगदीश के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का करीब दो वर्ष पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस को आशंका है कि मामला आत्मह*त्या का हो सकता है, हालांकि मौ*त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

