Breaking News

Delhi News Featured Jaipur News Politics Rajasthan News

सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी बने राज्यसभा सांसद

Satish Poonia, Alka Gurjar, and Neeraj Dangi become Rajya Sabha MPs. Vikalp Times

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election) बिना मतदान के ही संपन्न हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सतीश पूनिया (Satish Punia) और अलका सिंह गुर्जर (Alka Singh Gurjar), जबकि कांग्रेस (Congress) के नीरज डांगी (Neeraj Dangi) निर्विरोध राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

Satish Poonia, Alka Gurjar, and Neeraj Dangi become Rajya Sabha MPs. Vikalp Times

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी एवं विधानसभा सचिव ने तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिए। राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान प्रस्तावित था, लेकिन तीन सीटों पर केवल तीन ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Satish Poonia, Alka Gurjar, and Neeraj Dangi become Rajya Sabha MPs. Vikalp Times

नवनिर्वाचित सांसदों का कार्यकाल जून 2032 तक रहेगा। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के अनुसार इन तीन सीटों पर भाजपा की दो और कांग्रेस की एक सीट जीतना पहले से तय माना जा रहा था।

Satish Poonia, Alka Gurjar, and Neeraj Dangi become Rajya Sabha MPs. Vikalp Times

राज्यसभा में कांग्रेस और भाजपा के 5-5 सांसद:

राजस्थान से राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। वर्तमान में कांग्रेस और भाजपा दोनों के पांच-पांच सांसद हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद:

मदन राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी, चुन्नीलाल गरासिया, सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद:

सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और नीरज डांगी।

जून 2028 में फिर होंगे चुनाव:

राजस्थान में अगला राज्यसभा चुनाव जून 2028 में चार सीटों पर होगा। उस समय कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी तथा भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी का कार्यकाल पूरा होगा।

कांग्रेस शासन के दौरान हुए पिछले राज्यसभा चुनावों में कड़े मुकाबले के चलते विधायकों की बाड़ेबंदी तक करनी पड़ी थी, लेकिन इस बार संख्या बल स्पष्ट होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी बने राज्यसभा सांसद – My Blog