Breaking News

Delhi News Featured India

सेना की वर्दी और स्टार लगी कार के साथ पकड़ा गया फ*र्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा

Brigadier Aryan Verma caught with army uniform and a car bearing star plates in Shahjahanpur Uttar Pradesh Vikalp Times

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में सेना (Indian Army) के ब्रिगेडियर (Brigadier) की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को पूर्व सैनिकों (Retired Indian Army Officers) की सतर्कता से पकड़ लिया गया। मामला शहीद संग्रहालय के पास का है, जहां सेना की वर्दी में घूम रहे युवक पर मौजूद पूर्व सैनिकों को संदेह हुआ। पूर्व सैनिकों ने युवक को रोककर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस (UP Police) को मौके पर बुलाया गया।

Brigadier Aryan Verma caught with army uniform and a car bearing star plates in Shahjahanpur Uttar Pradesh Vikalp Times

सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार कर लिया कि वह सेना का अधिकारी नहीं है और फ*र्जी तरीके से ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मां का सपना है कि वह सेना में अधिकारी बने। वह दिल्ली (Delhi) में सेना की तैयारी कर रहा है, लेकिन परिवार को बता रखा है कि वह ब्रिगेडियर बन चुका है।

इसी वजह से वह वर्दी पहनकर घूमता था। जानकारी के अनुसार, युवक के पास से एक कार भी बरामद हुई है, जिस पर सैन्य अधिकारी की तरह स्टार लगा हुआ था। फिलहाल सेना ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Uttar Pradesh Viral News

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सेना की वर्दी और स्टार लगी कार के साथ पकड़ा गया फ*र्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा – My Blog