कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृ*तक एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, कैदी पूरण को 27 मई को गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल भेजा गया था। जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौ*त हो गई।

मृ*तक के पिता ओमप्रकाश ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे की हालत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता तो पूरण की जान बचाई जा सकती थी।
घटना की सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस (Kota Police) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद श*व उन्हें सौंप दिया। फिलहाल कैदी की मौ*त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

