सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल (Bike) चोरी के आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (Police) ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोप प्रधान गुर्जर निवासी रोड खुर्द, करौली (Karauli) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को बड़ोली निवासी इरफान पुत्र कमरुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंदू गुप्ता बस स्टैंड, वजीरपुर स्थित घर के बाहर से चोरी हो गई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में थानाधिकारी (SHO) अंकुश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।
जांच के दौरान करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोड खुर्द निवासी प्रधान गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

