Breaking News

Delhi News Featured India

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के अगले थल सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे पदभार

Lieutenant General Dhiraj Seth to be India's next Chief of the Army Staff

नई दिल्ली: भारत सरकार (Govt. of India) ने मौजूदा उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (Lieutenant General Dhiraj Seth) को देश का अगला थल सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की।

Lieutenant General Dhiraj Seth to be India's next Chief of the Army Staff

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून 2026 की दोपहर से जनरल के पद पर भारतीय सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) का कार्यभार संभालेंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और आर्मर्ड कोर के अधिकारी रहे हैं।

उन्होंने दिसंबर 1986 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। करीब चार दशक के सैन्य अनुभव के साथ लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने विभिन्न परिचालन, रणनीतिक और प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके लंबे सैन्य करियर में कई महत्वपूर्ण कमांड, स्टाफ और रणनीतिक जिम्मेदारियां शामिल रही हैं। उनकी नियुक्ति को भारतीय सेना के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वह 30 जून 2026 की दोपहर से आधिकारिक रूप से सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के अगले थल सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे पदभार – My Blog