कोटा: Kota जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 4 वर्षीय शौर्य शर्मा की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि 65 वर्षीय बांकेबिहारी दाधीच ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा रात करीब 8 बजे मेहंदी माइनर के पास हुआ।

कार में सवार परिवार इंद्रगढ़ से कोटा लौट रहा था। तेज धमा*के जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस (Kota) व रेस्क्यू टीम को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस (Police) की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे के खराब अलाइनमेंट और ऊंची-नीची सड़क को हादसे की संभावित वजह बताया है।

